फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गेहूं की बोरी गिरने से टूटी रीढ़ की हड्डी, छात्र की मौत

Sat, 11 May 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गेहूं की बोरी गिरने से रीढ़ की हड्डी टूटने के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती नवाबगगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा निवासी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

तुलसीपुर माझा पूरे राम प्रसाद निवासी बुधराम ने बताया कि उनका मंझला बेटा विवेक यादव उर्फ राजू (22) बुधवार को गेहूं की बोरी घर के अंदर ले जा रहा था। तभी फिसलने से गेहूं की बोरी उसकी गर्दन पर गिर गई। इससे विवेक की रीढ़ की हड्डी टूट गई। परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने अयोध्या रेफर कर दिया। फिर वहां से लखनऊ भेज दिया गया। जहां ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान शनिवार सुबह विवेक की मौत हो गई। तीन भाइयों में मंझला विवेक नगर के गांधी विद्यालय में इंटर का छात्र था। उसने एनसीसी भी ले रखी थी। विवेक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी मिलने पर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बुधराम के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें