फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

Fri, 13 Nov 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोली यादव। फाइल फोटो 
विज्ञापन
नवाबगंज। नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर हुए हादसे में घायल गोली यादव (18) निवासी गेड़सर वजीरगंज की लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई रामकुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामकुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई गोली यादव सात नवंबर की सुबह नवाबगंज बाजार से ई रिक्शा से घर लौट रहे थे। पिपरी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में गोली और ई रिक्शा चालक अमित यादव (22) घायल हो गए। दोनों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया गया, जहां से गोली को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह गोली की मौत हो गई। गोली तीन भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। वह खेती-किसानी में परिवार का हाथ बंटाते थे। उनकी असमय मौत से मां राधा देवी और भाइयों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सीओ डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई शुरू की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें