फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मजदूरी बचाने के लिए किशोरों से उठवा रहे थे रोड लाइट

Fri, 13 Nov 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
वजीरगंज थाने में खड़ा डीजे।
विज्ञापन
डुमरियाडीह। वजीरगंज के धनेश्वरपुर गांव में बुधवार रात शादी समारोह में कम मजदूरी देने के चक्कर में रोड लाइट उठाने के लिए किशोरों को काम पर लगाया गया था। उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि जिस काम के लिए उन्हें लगाया गया है, वह उनकी जान पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन



धनेश्वरपुर गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि आठ लोग झुलस गए। हादसे की चपेट में आए नौ लोगों में छह किशोर थे। इससे शादी समारोहों में कम उम्र के बच्चों से जोखिम भरे काम कराने और उनकी सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल खड़े हो गए हैं।


हादसे में जान गंवाने वाला अफरोज महज 15 वर्ष का था। झुलसे लोगों में अयोध्या के खंडासा के गड़रही गांव निवासी दीपक (15), शेखपुरा निवासी शहजादे (25), रब्बीर (15), अफजल (14), सोहावल निवासी रियाज (15), धनेश्वरपुर निवासी मिनहाज (15), सूरज (25) और बिरहमतपुर निवासी फिरोज (25) शामिल हैं। सभी घायलों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन



आरोप है कि कम मजदूरी देने के चक्कर में शादी समारोह में रोड लाइट उठाने के लिए कम उम्र के बच्चों को लगाया गया था। इस दौरान उनकी सुरक्षा का भी ध्यान नहीं रखा गया। हाईटेंशन लाइन के नीचे से गुजरते समय डीजे वाहन का एंगल बिजली के तार से छू गया और हादसा हो गया।
प्रधान सफर अली ने बताया कि डीजे वाहन सामान्य से काफी ऊंचा था। बिजली के खंभे के पास पहुंचने पर लोगों ने चालक को ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के बारे में आगाह भी किया था। इसके बावजूद चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया। उधर, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें