फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवक को सरेराह हॉकी-डंडों से पीटा

Thu, 16 Jan 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। कौड़िया थाना क्षेत्र में आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम कार सवार हमलावरों ने बाइक से जा रहे युवक को रोक लिया। हॉकी व डंडे से सरेराह उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच पुलिस की गाड़ी पहुंची तो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

परसिया रानीगांव निवासी संतोष कुमार यादव ने बृहस्पतिवार शाम चार बजे बहन को लेकर खरगूपुर के भयापुरवा भोलाजोत छोड़ने गए थे। लौटते समय आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पर बनगाई पेट्रोल पंप के पास खम्हरिया मोड़ पर गांव के ही कार सवार राजन सिंह, आलोक सिंह व दो अन्य लोगों ने ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद हॉकी व डंडों से पिटाई कर दी। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक उधर से गुजरे तो आरोपी भाग गए। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने घायल संतोष को रुपईडीह पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हालात गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संतोष के पिता मोतीलाल ने थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें