फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादवेंद्र बने डिप्टी एसपी

Thu, 13 Aug 2015 10:38 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे थाना क्षेत्र के खरदेवरा गांव के रहने वाले यादवेंद्र यादव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2014-15 में डिप्टी एसपी के पद पर चयनित हुए हैं।
विज्ञापन


खोड़ारे थाना क्षेत्र के खरदेवरा गांव निवासी यादवेंद्र यादव के पिता गंगाराम यादव रक्षा मंत्रालय में रक्षा लेखाधिकारी के पद पर तैनात हैं। यादवेंद्र के चाचा रामनरायन यादव ने बताया कि यादवेंद्र ने हाईस्कूल आर्मी स्कूल गोरखपुर व इंटरमीडिएट की पढ़ाई आर्मी स्कूल इलाहाबाद से की थी।
विज्ञापन


बचपन से मेधावी यादवेंद्र  एनटीपीसी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। कड़ी मेहनत व लगन के बल पर यादवेंद्र का प्रथम प्रयास में ही डिप्टी एसपी के पद पर चयन हो गया। यादवेंद्र के चयन पर रामनरेश यादव, रामकलूट, रामसुरेश, ज्ञानदास यादव व राकेश सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें