फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कशॉप डिवीजन के एक्सईएन हटाए गए

Thu, 09 Jul 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता सुनिश्चित न कर पाने पर जिले में तैनात वर्कशॉप डिवीजन के अधिशासी अभियंता निसार अहमद को हटा दिया गया है। उनकी जगह लेसा से आए अधिशासी अभियंता अब से गोंडा-बहराइच जिले में संचालित दो-दो वर्कशॉप डिवीजनों का काम देखेंगे।
विज्ञापन


निसार अहमद पहले की तरह अपने मूल पद विद्युत परीक्षण खंड के एक्सईएन होंगे।
गोंडा जिले ही 100 से ऊपर बिजली के ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। जबकि कमोवेश यही स्थिति मंडल के अन्य जिलों में भी है। जहां महीनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर बदले ही नहीं जा रहे।

इन्हीं सब बातों को लेकर मंडल में दो-दो वर्कशॉप डिवीजनों का काम संभाल रहे निसार अहमद से वर्कशाप डिवीजन का चार्ज वापस ले लिया गया है। चूंकि निसार अहमद वर्कशॉप डिवीजन का काम अभी तक अतिरिक्त प्रभार के तौर पर संभाल रहे थे, इसलिए वह पूर्व की तरह विद्युत परीक्षण खंड के एक्सईएन बने रहेंगे।
विज्ञापन


देवीपाटन मंडल के मुख्य अभियंता हर्ष मुंशी ने बताया कि निसार अहमद के पास अभी तक दो चार्ज थे, जिनसे वर्कशॉप डिवीजन का चार्ज वापस लेकर यह चार्ज लेसा वर्कशॉप डिवीजन के एक्सईएन मधुप श्रीवास्तव को दिया गया है। वे अब से गोंडा व बहराइच जिले में वर्कशॉप डिवीजनों का कार्यभार देखेंगे। देरशाम गोंडा पहुंचे एक्सईएन मधुप श्रीवास्तव ने निसार अहमद से चार्ज लिया। नवागत एक्सईएन ने बताया कि मंडल के किसी भी जिले में ट्रांसफार्मर की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें