फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर से कटकर बालक की मौत

Thu, 09 Jul 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर फकीर गांव में बुधवार को जोताई कर रहे ट्रैक्टर रोटावेटर से कटकर एक बालक की मौत हो गई। कटराबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम लालापुरवा रायपुर फकीर निवासी चन्द्र भान पांडेय बुधवार को ट्रैक्टर रोटावेटर से  खेत जोतवा रहे थे। इस दौरान उनका पुत्र अनूप (12) ट्रैक्टर पर बैठा था।
विज्ञापन


जोताई करते वक्त अनूप ट्रैक्टर की सीट से फिसल कर नीचे गिर गया, जिसमें पीछे चल रहे रोटावेटर में वह कट कर टुकड़े-टुकड़े हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद चंद्रभान के घर में कोहराम मच गया। पुलिस व ग्राम पंचायत की ओर से पंचनामा कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


इस बाबत कटरा बाजार के एसओ शशिकांत यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है, लेकिन इस मामले में किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें