मेडिकल कॉलेज की पैथोलाॅजी में कर्मियों को निर्देश देते प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. संतोष कुमार व
गोंडा। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय में अब मरीजों को 24 घंटे एक्स रे जांच की सुविधा देने की तैयारी है। प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को पैथोलॉजी, एक्स रे, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
उन्होंने एक्स रे विभाग के प्रभारी को आपातकालीन कक्ष में सभी टेक्नीशियनों के संपर्क नंबर प्रदर्शित कराने को कहा, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल जांच हो सके। पैथोलॉजी में रक्त संबंधी और हिस्टोपैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने तथा रिपोर्ट निर्धारित समय पर देने के निर्देश भी दिए। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी को दोनों रेडियोलॉजिस्ट से निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित जांच कराने को कहा गया। प्रधानाचार्य ने चेतावनी दी कि जांच में अनावश्यक देरी या निर्देशों के पालन में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।