फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मी को डीएम ने लगाई फटकार

Sat, 02 Jan 2016 11:59 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने शनिवार को सदर ब्लॉक का औचक निरीक्षण कर अफसरों व कर्मियों के पेच कसे। कार्य में लापरवाही बरतने पर डीएम ने कर्मी को कड़ी फटकार भी लगाई। डीएम ने सभी अफसरों व कर्मियों को खामियां दूर कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सदर ब्लॉक के विकास कार्यों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


डीएम प्रीति शुक्ला ने औचक निरीक्षण के दौरान ब्लॉक की अलमारियों में रखी पत्रावलियों के रख-रखाव, साफ-सफाई समेत सभी कर्मचारियों के पटल की जानकारी ली।

ब्लॉक के कर्मी विकास चंद्र श्रीवास्तव को कर्मचारियों के भविष्य निधि, सेवा पुस्तिका व जीपीएफ पासबुक की इंट्री न कराने पर कड़ी फटकार लगाई। वर्ष 2004 में तैनाती के बाद अभी तक जीपीएफ पासबुक न बनने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और बीडीओ शेषमणि सिंह को एक सप्ताह के अंदर जीपीएफ पासबुक बनवाने का निर्देश दिया।

एपीओ श्रवण कुमार गुप्ता को जॉब कार्डधारकों को गांवों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा से कार्य कराने का निर्देश दिया। गांवों में समूह गठन का लक्ष्य बढ़ाने, मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत तालाबों का सौंदर्यीकरण कराने, राशन कार्ड व पेंशन एवं आवास आदि कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश ब्लॉक के सभी अफसरों व कर्मियों को दिया।
विज्ञापन


12वां वित्त, 13वां वित्त, तृतीय राज्य वित्त, विधायक निधि व बीआरजीएफ के कार्यों की गहन जांच-पड़ताल कर डीएम ने सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खराब पड़े हैंडपंपों का तत्काल रीबोर कराने का निर्देश दिया गया।

ब्लॉक परिसर में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सेनेटरी नैपकीन उत्पादन केंद्र का निरीक्षण करते हुए डीएम ने सराहना की। बीज गोदाम प्रभारी राजेंद्र प्रसाद को बीजों का वितरण कराने का निर्देश दिया।

औचक निरीक्षण के दौरान एडीआ पंचायत पवन कुमार श्रीवास्तव ने डीएम को सभी विभागों की प्रगति रिपोर्ट दिखाई। डीएम ने एडीओ पंचायत के कार्यों की सराहना की। इस दौरान ब्लॉक के सभी अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें