फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी तीन परचे जांच में मिले वैध

Sat, 02 Jan 2016 11:57 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिपं अध्यक्ष पद पर 4 जनवरी को नाम वापसी के साथ ही पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान का अखाड़ा सज चुका है। चुनाव के लिए दाखिल किए गए सभी तीन नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए हैं। नवनिर्वाचित 40 जिला पंचायत सदस्य 7 जनवरी को अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन


चुनाव में उथल-पुथल होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। घमासान को देखते हुए प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है।

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रीति शुक्ला ने शनिवार को बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के मद्देनजर प्रशासन को पूरी तरह से सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन


4 जनवरी को नाम वापसी के साथ चुनाव की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। 1 जनवरी को तीन उम्मीदवारों द्वारा भरे गए सभी परचे जांच में पास हो गए हैं।

अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर रामवती, जगरानी देवी और शीला देवी ने नामांकन किया है।

कलेक्ट्रेट कार्यालय के कक्ष संख्या 27 में 7 जनवरी को वोटिंग कराई जाएगी। जिले में 40 जिला पंचायत सीटों से नवनिर्वाचित सदस्य मतदान में हिस्सा लेंगे।

शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से जिला पंचायत अध्यक्ष के पद का चुनाव कराने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्र श्रीवास्तव व उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम शिवपूजन के साथ चर्चा करके चुनाव कराने की सभी रणनीति तैयार कर ली गई है।

मतपत्रों को तैयार कराने के लिए संबंधित अफसरों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। चुनाव के दिन 7 जनवरी को कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। परिसर के अंदर जिला पंचायत सदस्यों को एक-एक करके वोट डालने की अनुमित दी जाएगी। कलेक्ट्रेट के सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कराई जाएगी। सभी गेटों पर भारी सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।

निशक्त व निरक्षर सदस्यों को वोट डालने में मदद के लिए सहयोगी भी प्रदान किया जाएगा। सुरक्षा मांगने वाले संबंधित सदस्य को प्रशासन की तरफ से सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

चुनाव कराने की सभी तैयारियों से राज्य निर्वाचन आयोग को अवगत करा दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षक आकाशदीप की निगरानी में अध्यक्ष पद का चुनाव कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें