फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में महिला घायल

Thu, 02 Jun 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज के ग्राम रमवापुर में बीती रात तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन विभाग की टीम मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बनकटवा रेंजर पीडी राय ने गुरुवार की शाम मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक रमवापुर गांव में बीती रात दशरथा देवी (70) पर घर के सामने सोते समय तेंदुए ने हमला कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन रक्षक जमील अहमद ने दशरथा को इलाज के लिए श्रावस्ती जनपद के सिरसिया में भर्ती कराया गया है।

दशरथा के हाथ व पैर में जंगली जानवर के काटने के निशान है। ग्रामीणों ने शोर गमचा कर जंगली जानवर को खदेड़ दिया। अंधेरा होने के कारण जानवर का पता नहीं चल सका। वन विभाग की टीम पद चिन्ह के आधार पर जानवर की जांच कर रही है। पीड़ित का पूरा इलाज वन विभाग की तरफ से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें