फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिलाओं ने निकाली मिशन शक्ति यात्रा

Mon, 29 Sep 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 विकास भवन परिसर से रैली को रवाना करतीं डीएम प्रियंका निरंजन व सीडीओ अंकिता जैन। स्रोत: सूचना व
विज्ञापन
गोंडा। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने सोमवार को मिशन शक्ति यात्रा निकाली। विकास भवन से अंबेडकर चौराहा तक निकाली गई यात्रा के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, स्वावलंबन, जागरूकता एवं महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन व सीडीओ अंकिता जैन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, महिला पुलिसकर्मी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने सहभागिता की।
डीएम ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है, बल्कि उन्हें सामाजिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। सीडीओ ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी रैलियों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। स्वयं सहायता समूह की रानी मिश्रा, ऊषा तिवारी, प्रीती यादव, बिंदु, मंजू, मन्नू, जया, सोनावती, प्रीती, रेशमा, गीता, मालती, ननका, सीमा, शकुंतला, नीलम, कुसुम, रेनू, सुनीता, फूला, सरोजा, आरती, लक्ष्मी, ममता, शिवकुमारी, नसरीन, सुशीला के साथ ही बाल विकास तथा पुष्टाहार विभाग की नवचयनित मुख्य सेविकाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें