झंझरी। महरानीगंज निवासी बेबी ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे अरबाज (14) ने मोहल्ले के ही अहमद को ठेला किराये पर दिया था। रविवार रात आठ बजे अरबाज पैसे मांगने गया तो अहमद ने चाकू से हमला कर दिया। अरबाज को लहूलुहान हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि अहमद के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है।