फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शक्ति वंदन अभियान में दौड़ी महिलाएं व छात्राएं

Tue, 05 Mar 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भारतीय जनता महिला मोर्चा परसपुर मंडल की ओर से मंगलवार को नारी शक्ति वंदन अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान जागरूकता के लिए एक मैराथन दौड़ का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

इसमें महिलाओं व छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोपाल ग्राम मंडल महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ऋचा पांडेय ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही महिलाओं के हितार्थ उज्ज्वला , उजाला , सुकन्या समृद्धि व लखपति योजना सहित अन्य योजनाओं का संचालन महिलाओं के उत्थान में काफी मददगार साबित हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जुटी महिलाओं ने अपना संकल्प भाव को प्रदर्शित करने के लिए मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में भी हिस्सेदारी की। इसके समापन पर सभी लोकसभा चुनाव में फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनवाने का संकल्प भी लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें