फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला की तीसरी जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी को पीड़िता के घर लाने की आरोपी महिला की तीसरी अग्रिम जमानत अर्जी भी अदालत ने खारिज कर दी। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट निर्भय प्रकाश ने पीड़िता के बयान और मामले की गंभीरता को देखते हुए राहत देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

अभियोजन के मुताबिक, पीड़िता की मां ने बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी अपनी विवाहित बेटी को सौंपी थी। बाद में पीड़िता ने बताया कि आरोपी महिला के कहने पर घर आकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। आरोपी महिला की ओर से रंजिश में फंसाने और साक्ष्य न होने की दलील दी गई। अदालत ने बताया कि दूसरी अग्रिम जमानत अर्जी 28 मार्च 2026 को खारिज हो चुकी है। विचारण में पेश न होने पर 10 हजार रुपये का जमानती वारंट भी जारी हुआ था। इन परिस्थितियों में अदालत ने तीसरी अर्जी खारिज कर दी।
मारपीट के आरोप में महिला की निगरानी खारिज
गोंडा। गहने गिरवी रखने के बाद वापस न करने और मारपीट के आरोप में दुकानदार के खिलाफ दाखिल महिला की निगरानी याचिका सत्र न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह ने खारिज कर दी। छपिया की शांति गौतम ने आरोप लगाया था कि उनकी सास ने दुकानदार बब्लू सोनी के यहां गहने गिरवी रखकर 30 हजार रुपये लिए थे। रकम लौटाने के बाद भी गहने वापस नहीं किए गए। 18 मार्च 2025 को गहने मांगने दुकान पहुंचने पर दुकानदार ने गाली-गलौज, मारपीट और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। निचली अदालत ने साक्ष्य के अभाव में परिवाद खारिज कर दिया था।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें