बालपुर। शिवशंकर पुरवा पुल के पास पांच नवंबर को घायलावस्था में अचेत मिले विजय प्रताप शुक्ल (35) की ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। पिता शारदा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि उनका बेटा ससुराल पतिसा से घर लौट रहा था। रास्ते में वह घायल अवस्था में मिला था। उसे मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया था। मंगलवार को गांव के पास बाग में बड़े बेटे ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। विजय की मौत से पत्नी रोशनी, मां सुनीता और बच्चों वरुण व चंदा का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ आनंद राय ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)