तरबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के खजुरी बल्लीपुरवा में संगीता (34) का शव सोमवार सुबह टिनशेड के बड़ेर में फंदे से लटका मिला। उनके पति अनिल कनौजिया पुणे में पिज्जा डिलेवरी का काम करते हैं। संगीता के छह बच्चे हैं। बड़ी बेटी सलोनी (14) घटना के वक्त ननिहाल में थी। इसके अलावा अनीशा (12), सुमित (08), सौम्या (06), शुभी (05), अमित (03) हैं। कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पति को सूचना दी गई है। (संवाद)
जहर खाने से महिला की मौत
नवाबगंज। महंगूपुर रघुनाथपुर निवासी सुधरा देवी ने बताया कि उनकी बेटी रानी की शादी 10 साल पहले दिलीप से हुई थी। रानी के बेटी अनन्या (12) व बेटा लक्की (07) है। सोमवार को सूचना मिली कि रानी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)