मोतीगंज (गोंडा)। राजगढ़ बाजार स्थित लोकवाणी केंद्र के संचालक अमित वर्मा मंगलवार देर शाम घर लौट रहे थे। तभी बीच रास्ते से वह लापता हो गए। इस बीच पुलिस को उनके अपहरण की सूचना दी गई। अमित की मां का आरोप है कि बेटे को छोड़ने के लिए 75 हजार रुपये की फिरौती की मांग की गई है। हालांकि पुलिस ने छानबीन शुरू की तो अमित सकुशल मिल गए। इंस्पेक्टर अनीता यादव का कहना है कि अमित से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)