फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़पती रही महिला, देर से पहुंची एंबुलेंस, जिला अस्पताल में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। ग्राम पंचायत दिखलौल निवासी अमन शुक्ला ने बताया कि उसकी पत्नी गीता देवी (25) ने रविवार की शाम कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। उस समय वह अपने मायके बादीपुर गांव में ही थी। सूचना पाकर वह जब वहां पहुंचा और एंबुलेंस को लगातार फोन करता रहा। मगर एंबुलेंस डेढ़ घंटे बाद ही मिल पाई।
विज्ञापन

इस बीच मेरी पत्नी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। एंबुलेंस कर्मचारी उसे जिला अस्पताल में ले जाने के बजाय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक लेकर चले गए। इसमें भी काफी समय व्यतीत हो गया और वहां इलाज भी नहीं हो सका। बाद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार की सुबह गीता देवी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना मिली है मगर कोई तहरीर अभी तक नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें