फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नरदा गांव निवासी एक युवक की सोमवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के नरदा गांव के रहने वाले अजय तिवारी ने बताया कि उसका भाई पंकज तिवारी 25 पुत्र राजकिशोर तिवारी की सोमवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अजय तिवारी के मुताबिक उसका भाई पंकज मुंबई में रहता था, वह 25 दिनों पूर्व ही मुंबई से घर वापस आया था।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर उसे बुखार आ गया और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ ही देर में उसे ठंड लगने के बाद उल्टी शुरू हो गई। उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। ग्रामप्रधान विश्व नाथ मिश्र ने बताया कि 25 दिनों पूर्व पंकज मुंबई से आया था और स्वस्थ्य था। सोमवार को उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। ग्राम प्रधान का आरोप है कि कोरोना के भय से पंकज के इलाज में चिकित्सकों ने लापरवाही बरती, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें