मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के कलेनिया बैरावां गांव में गुरुवार को फसल की सिंचाई करते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के कलेनिया बैरावां गांव निवासी हरीलाल की पत्नी लालमती (40) गुरुवार सुबह बिजली के मोटर पंप से धान की फसल की सिंचाई कर रही थी।
इसी दौरान बिजली के खंभे से लाए गए केबल से करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी।
इसके बाद पहुंचे एसएसआई मथुराराय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ दिव्यरंजन ने बताया कि अवैध रूप से चोरी में लाइन जोड़ कर मोटर पंप चलाया जा रहा था। वहां पर किसी ने पावर कनेक्शन नहीं लिया है।