फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से पहुंचा महिला का शव, पांच लोगों को किया आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गनेशपुर ग्रांट गांव की रहने वाली एक महिला की गुजरात में प्रसव के दौरान मौत हो गई। बुधवार को उसका शव गुजरात से उसके पैतृक गांव पहुंचा। इसकी सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव के साथ आने वाले पांच लोगों की स्क्रीनिंग करने के बाद आइसोलेट के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीएचसी इटियाथोक क्षेत्र के गनेशपुर ग्रांट गांव की रहने वाली संगीता देवी 27 पत्नी सतीश सैनी की गुजरात में प्रसव पीड़ा के दौरान मौत हो गई। उसका शव गनेशपुर ग्रांट पहुंचने पर शव के साथ आने वाले पांच लोगों को आइसोलेट के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
सीएचसी अधीक्षक इटियाथोक श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र के गनेशपुर ग्रांट गांव की रहने वाली एक महिला गुजरात में रहती थी। जिसकी डिलेवरी के दौरान वहां मौत हो गई। उसका शव यहां लाया गया है। शव के साथ आने वाले पांच लोगों को आइसोलेट करने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जबकि महिला के अंतिम संस्कार में शामिल परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें