फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत, तीन घायल

Sat, 16 May 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर। नबाबगंज मार्ग पर अग्निशमन केंद्र के पास शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

धानेपुर के परसैनी बाबागंज निवासी अजय कुमार शनिवार दोपहर पत्नी मंजू के साथ हरदवा गांव जा रहे थे। उसी समय वजीरगंज के भगोहर निवासी मुश्ताक पत्नी जैतुल निशा (45) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। अग्निशमन केंद्र के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में जैतुल निशा की मौके पर ही मौत हो गई और मुश्ताक, अजय कुमार व मंजू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मनकापुर सीएचसी पहुंचाया गया। डॉ. नीरज गुप्त ने प्राथमिक उपचार के बाद मुश्ताक और अजय की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि हादसे के समय दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। जैतुल निशा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें