फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति विवाद में महिला का कत्ल

Wed, 29 Jul 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा पुलिस चौकी से 150 मीटर दूर पिपरामाहिम गांव में संपत्ति विवाद को लेकर मंगलवार शाम को एक बेवा महिला शाहीन खातून (32) को उसके ससुराल वालों ने पीट-पीटकर मार डाला। उसके शव को फंदे से लटका कर भाग गए। मृतका के भाई ने उसकी सास व तीन देवरों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


फैजाबाद टांडा निवासी मृतका के भाई साहबे आलम ने बताया कि उसके बहनोई वाजिद अली की चार माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तब से संपत्ति की लालच में उसकी बहन शाहीन को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। प्रापर्टी की लालच में ससुराल वालों ने मंगलवार रात उसे मार डाला। उसके शव को फंदे से लटका दिया।

घटना की जानकारी पर जब वे शाहीन के घर पहुंचे तो ससुराल के लोग उसके पांच साल के बच्चे को लेकर फरार थे। महिला के गले व पैर में कई तरह के चोट के निशान हैं। शाहीन के तीन बच्चे हैं। जिसमें अलहान उसके पास था और अरमान (11) व अब्दुल रहमान (8) अपने ननिहाल गए थे।
विज्ञापन


बुधवार को जब मृतका के घर वाले शाहीन के घर पहुंचे तो वहां पर उन लोगों की एक आरोपी से नोकझोंक व हाथापाई भी हुई। तब किसी ने इस मामले की सूचना खोंड़ारे पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के साथ महिला के शव का पंचनामा किया। थानचाध्यक्ष बाबू राम यादव ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें