फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आई महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

स्थानीय थाने पर दी गई तहरीर में बैजलपुर गांव निवासी हरिशंकर पांडेय ने बताया कि उनकी पत्नी वालमती देवी (55) मंगलवार की सुबह करीब 8.30 बजे जानवरों के लिए चारा काटने पूरब दिशा की तरफ खेत में गई थी। रास्ते में रामलगन के खेत के पास विद्युत पोल से एक हाईटेंशन तार टूट कर नीचे खेतों में बाड़ लगाने वाले कंटीले तार पर गिरा था। जिससे पूरे खेत में लगे कंटीले तारों में बिजली दौड़ रही थी।
वालमती देवी उसी तार की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया और प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर नायब तहसीलदार व स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने घटना की जानकारी की और रिपोर्ट तहसील को सौंपने के साथ बिजली विभाग के ऊपर मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तार को ठीक कराने के लिए पावर कार्पोरेशन को पहले फोन के द्वारा सूचना दिया गया था, अगर समय रहते इसे ठीक कर दिया होता तो आज यह घटना न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें