फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौके पर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह मनकापुर-गोंडा रेल खंड पर स्थित ग्राम नरेन्द्रपुर गांव के निकट पिलर संख्या-637 अप ट्रैक पर थाना मोतीगंज के ग्राम सोहांस के मजरे करमोहनी निवासिनी पूनम गुप्ता (18) पुत्री ओम प्रकाश गुप्ता का शव क्षति-विक्षत अवस्था में ट्रैक के किनारे पाया गया। घटना की सूचना मृतका के चाचा वेद प्रकाश गुप्ता ने पुलिस को दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर एसआई वृजेश कुमार गौड़ मय हमराही के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा है। एसआई वृजेश कुमार गौड़ ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त थी, जिसकी ट्रैक पर आ जाने से किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर मौत हो गयी। वहीं प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट ने बताया कि शव को पीएम के लिये भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें