फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूदी महिला, प्वाइंट मैन ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के सामने कूदी महिला, प्वॉइंट मैन ने बचाई जान
विज्ञापन

करनैलगंज(गोंडा)। एक महिला ने शनिवार की रात सामने आ रही ट्रेन के सामने कूदकर जान देने का प्रयास किया तो रेल कर्मी ने अपने जान की बाजी लगा कर उसे बचा लिया। जिसमें रेल कर्मी को मामूली चोट भी आई। मामला करनैलगंज रेलवे स्टेशन से जुड़ा है।
विज्ञापन

शनिवार की रात प्वॉइंटमैन के पद पर तैनात पेशकार डयूटी पर तैनात थे। रात करीब 10 बजकर 42 मिनट के आसपास गोरखुपर की ओर से जा रही ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस जैसे ही स्टेशन पर पहुंचने वाली थी कि वहीं पास में ही बैठी एक नवविवाहित महिला ट्रेन के आगे जा कूदी। यह देख प्लेटफार्म पर मौजूद लोग अवाक रह गये। पास में ही मौजूद प्वाइंटमैन पेशकार ने गजब की फुर्ती दिखायी और बिल्कुल फिल्मी अंदाज में आत्महत्या करने जा रही महिला को लेकर पटरी से दूर हो गये। आननफानन स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के जवानों ने घटना की सूचना स्थानीय कोतवाली को दी। जिस पर नगर चौकी प्रभारी केके सिंह, दीवान राजकिशोर तथा आरक्षी अबरार अहमद महिला आरक्षी के साथ स्टेशन पहुंचे और महिला को समझा बुझा कर अपने कब्जे में ले लिया। पूछतांछ के दौरान महिला ने बताया कि उसका नाम कंचना है और उसकी शादी रमाशंकर निवासी बोधनपुरवा कटराबाजार से हुई थी। पति दिल्ली में रहता है उसी के कहने पर वह दिल्ली जाने के लिए निकली थी। मगर मोबाइल पर बातचीत के दौरान दोनों में विवाद हो गया जिससे आत्महत्या करने जा रही थी। प्वाइंटमैन के इस बहादुरी भरे कार्य की सभी सराहना कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें