फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित

विज्ञापन
गोंडा के नंदिनीनगर में आयोजित कुश्ती में प्रतिद्वंदी से मुकाबला करता बजरंग। (फाइल फोटो) - फोटो : GONDA
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के तुरकौली गांव स्थित नंदिनी नगर महाविद्यालय के होनहार छात्र और 65 किग्रा में विश्व के नंबर एक पहलवान बजरंग पुनिया को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चयनित होने की सूचना से साई सेंटर में पहलवानों में जश्न का माहौल है। शनिवार की शाम को पहलवानों ने जश्न मनाया और इसे बड़ी उपलब्धि बताई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि बजरंग इस समय अपने भारवर्ग 65 किग्रा में विश्व चैंपियन हैं। बजरंग ने बीते साल एशियाई खेल व विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण तथा कामनवेल्थ में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उनके बेहतर खेल की बदौलत 2019 का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए 12 सदस्यीय चयन समिति ने शुक्रवार को दिल्ली में दो घंटे की मैराथन बैठक के बाद उनके नाम का चयन किया है।
नंदिनी नगर कुश्ती प्रशिक्षण केन्द्र से दांव-पेंच सीखने वाले बजरंग की इस उपलब्धि से एक बार फिर जिले के लोगों का नाम रोशन हुआ है। शनिवार की शाम को यहां नंदिनी नगर महाविद्यालय में इस खबर से पहलवान झूम उठे। बजरंग की इस उपलब्धि पर भारतीय व एशिया कुश्ती संघ सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह और प्रदेश कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष करण भूषण सिंह ने इसे बड़ी उपलब्धि बतायी है तथा बजरंग को इस खिताब का प्रबल दावेदार भी बताया है। कुश्ती संघ के केन्द्र प्रभारी व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने बजरंग की उपलब्धि को गोंडा के लिए यादगार पल बताया। उन्होंने कहा कि बजरंग के चयन से इस प्रदेश में कुश्ती की लोकप्रियता में इजाफा होगा तथा साईसेंटर के पहलवानों को बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें