मसकनवां (गोंडा)। मसकनवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर सोमवार को डाउन सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते समय एक महिला गाड़ी के नीचे आ गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
महिला की पहचान श्यामा देवी (50) पत्नी मिट्ठूलाल निवासी हथियागढ़ थाना छपिया के रूप मे हुयी है। मृतका के पति मिट्ठूलाल ने बताया कि श्यामा देवी रविवार को अपनी बहन जुगरा देवी के साथ गोंडा उपचार कराने गयी थी।
उपचार कराने के बाद वह सोमवार की सुबह सत्याग्रह एक्स्प्रेस ट्रेन से घर लौट रही थी। मसकनवा रेलवे स्टेशन पर उतरते समय वह ट्रेन के नीचे आ गयी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतका ग्राम पंचायत हथियागढ़ की पूर्व प्रधान भी थी। जीआरपी मनकापुर के उप निरीक्षक मो मुस्तफा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।