गोंडा। देहात कोतवाली के वीरपुर विसेन गांव निवासी प्रतिमा उर्फ माया के मुताबिक, पति और ससुर रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। वह घर में दो बच्चों व परिवार की महिलाओं के साथ रहती हैं। बीते 24 मई को भोर में छत के रास्ते चोर घर में घुस आए। चोरों को देखकर वह डरने से बेहोश हो गईं। इसके बाद चोर आलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों के गहने चुरा ले गए। देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
चोर को पकड़ने पहुंचे प्रधानाध्यापक की पिटाई
झंझरी (गोंडा)। देहात कोतवाली के खरगू चांदपुर द्वितीय विद्यालय में चोरी की सूचना पर पहुंचे प्रधानाध्यापक दुर्गा प्रसाद तिवारी की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि रात में चोरों की आहट पर गांव की महिला ने प्रधानाध्यापक को फोन कर जानकारी दी। वहां मौके पर पहुंचे तो चोर बाइक और मोबाइल फोन छोड़कर भाग गए। मगर कुछ देर बाद बदमाशों ने धावा बोल दिया और प्रधानाध्यापक की पिटाई करके मोबाइल व बाइक लेकर भाग गए। देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर छानबीन की गई है।