फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पंपसेट बंद करते समय पुली में फंसी साड़ी, महिला की मौत

Sun, 19 Jul 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के भिवपुर गांव में शनिवार दोपहर पंपसेट बंद करते समय साड़ी पुली में फंसने से महिला की मौत हो गई। भिवपुर निवासी रामदेई तिवारी (45) के बेटे अनिरुद्ध तिवारी ने बताया कि वह अपनी मां के साथ धान की रोपाई के लिए खेत में पंपसेट चलाकर पानी भर रहे थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे पंपसेट ने पानी छोड़ दिया। इसके बाद रामदेई पंपसेट बंद करने के लिए पहुंचीं। इसी दौरान उनकी साड़ी पंपसेट की पुली में फंस गई। साड़ी से गला कस जाने के कारण वह पुली में फंस गईं।अनिरुद्ध ने बताया कि हादसा देखकर वह दौड़कर मां के पास पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें