फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 80 करोड़ से संवरेगा लखनऊ हाईवे

Sun, 19 Jul 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ तक का सफर जल्द सुगम होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लखनऊ ने करीब 80 करोड़ रुपये से सड़क सुधार का खाका तैयार किया है। योजना के तहत करीब 44 किमी लंबे मार्ग को जरवल तक गड्ढामुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, सड़क को गड्ढामुक्त करने समेत अन्य जरूरी काम इसी माह पूरे करने का लक्ष्य है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अभियंताओं के साथ परिवहन विभाग और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम मार्ग का निरीक्षण करेगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर चिह्नित अवैध कट बंद किए जाएंगे। हादसों को रोकने के लिए आबादी वाले क्षेत्रों में क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। दुर्घटना बहुल स्थानों पर चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाने के साथ जरूरत के अनुसार गति अवरोधक भी बनाए जाएंगे।
डिवाइडरों की रंगाई-पुताई का काम शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लखनऊ के अधिशासी अभियंता राजकुमार पिथौरिया ने बताया कि जरवल तक सड़क को गड्ढामुक्त बनाने समेत अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। बारिश के बाद सड़क पर नई परत बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें