फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, हंगामा

Wed, 23 Jul 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या रोड पराग डेयरी के सामने स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए निजी अस्पताल में हंगामा काटा। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन

मनकापुर के ताज मोहम्मद ने बताया कि उनकी भाभी आशिया (60) के पेट में दर्द था। पराग डेयरी के सामने स्थित अस्पताल में दिखाने पर पथरी बताकर ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। 16 जुलाई को ऑपरेशन शुरू किया गया तो बेहोशी की दवा ज्यादा देने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। सुधार होने के बजाए मरीज की हालत बिगड़ती चली गई। मंगलवार दोपहर रेफर करने की बात कही गई। इसके बाद बेटे मौसम अली व अन्य परिजनों ने चिकित्सालय पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद मरीज को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि सूचना पर टीम भेजी गई थी। लिखित शिकायत नहीं मिली है। एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा का कहना है कि अभी तक लिखित तौर पर इस घटना की जानकारी नहीं मिली है। परिजन शिकायत करते हैं तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें