फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रसूता की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। बेलसर के गोपीपुर पंडितपुरवा गांव निवासी वेद प्रकाश मिश्रा के अनुसार उनकी पुत्री रेशमी तिवारी को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

जांच में खून की कमी पाए जाने पर उन्हें एक यूनिट रक्त चढ़ाया गया। बाद में ऑपरेशन से रेशमी ने एक पुत्र को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद रेशमी की हालत पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। बृहस्पतिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल से उन्हें रेफर कर दिया गया।
परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने महिला अस्पताल के गेट पर हंगामा किया। जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह ने लापरवाही के आरोपों से इन्कार किया। हालत बिगड़ने पर बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें