फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता को अस्पताल में नहीं मिला बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। फिरोजपुर गांव निवासी प्रसूता के परिवारीजनों ने जिला महिला अस्पताल के डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवारीजनों के अनुसार महिला के प्रसव होने के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उसे महिला चिकित्सालय ले गए थे।
विज्ञापन

जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती नहीं किया, इससे वह घंटों फर्श पर ही तड़पती रही। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी मिश्र ने बताया कि अस्पताल में बेड की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

महिला का घर में प्रसव हुआ था। उसकी हालत नाजुक होने पर उसे अस्पताल लाया गया था। जहां प्रसव पीड़िता को भर्ती कर समुचित इलाज के बाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें