फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास

Fri, 21 Aug 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। विश्नोहरपुर निवासी हरिराम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह बेटे हनुमंत सिंह के साथ सोती पुल के पास जमीन की पैमाइश करा रहे थे। वहां राजस्व निरीक्षक परशुराम मिश्र, लेखपाल ओमप्रकाश वर्मा व पुलिस बल मौजूद था।
विज्ञापन

इसी बीच गांव की ही लुसरा देवी अपने बेटे के साथ पहुंचीं और राजस्व टीम पर गलत पैमाइश का आरोप लगाया। इसी बात पर मारपीट हो गई। इसी दौरान महिला ने खुद पर डीजल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। लेखपाल ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि जिस गाटे की पैमाइश हो रही थी, उससे महिला का कोई लेना-देना ही नहीं है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षित है। दोनों पक्षों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें