फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Thu, 10 Dec 2015 11:43 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान व सदस्य पदों की मतगणना कार्य के लिए तैनात प्रेक्षक आकाश दीप ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतगणना की तैयारी संबंधी बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतगणना स्थलों पर अनाधिकृत व्यक्ति मिलने पर दोषियों पर तत्काल गाज गिरा दी जाएगी। निष्पक्षता न बरतने वाले अफसरों व कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने जोनल मजिस्ट्रेटों, तीनों तहसीलों के एसडीएम, सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ, निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मतगणना स्थल पर मंत्री, सांसद, विधायक, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, सरकारी कर्मचारियों, किसी भी सुरक्षा प्राप्त, पार्टियों से जुड़े व आपराधिक इतिहास वाले व्यक्तियों को किसी भी दशा में मतगणना अभिकर्ता नहीं बनाएंगे।

ऐसे लोग मतगणना कार्य में बतौर अभिकर्ता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी प्रेक्षक ने दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रीति शुक्ला ने प्रेक्षक को मतगणना कार्य की तैयारी के बारे में अवगत कराया। सभी जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया गया कि मतगणना स्थलों पर मोबाइल फोन, पेयजल, ज्वलनशील पदार्थ, माचिस व लाइटर आदि अंदर ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दें।
विज्ञापन


जिले के नौ केंद्रों पर 13 दिसंबर को प्रात: 7 बजे से मतगणना हर हाल में शुरू हो जाएगी। डीएम ने सभी ब्लॉकों के बीडीओ को निर्देश दिया कि मतगणना कार्मिकों व अभिकर्ताओं के बीच बैरीकेडिंग, जाली व प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।

मतगणना कार्मिकों को भोजन व जलपान की व्यवस्था कराने का भी निर्देश डीएम ने सभी बीडीओ को दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने मतगणना के समय पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाने की जानकारी दी।

सीडीओ अखंड प्रताप सिंह ने कार्मिकों को प्रशिक्षण दिलाकर मतगणना कार्य व्यवस्थित ढंग से कराने का भरोसा दिलाया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम शिवपूजन से सभी अफसरों की जिज्ञासाओं व शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर सभी जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ-साथ तीनों तहसीलों के एसडीएम व नौ ब्लॉकों के बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें