फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से पत्नी की मौत, पति बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या-बस्ती हाइवे पर मंगलवार को बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति व नवजात बेटा घायल हो गया। नवजात बेटे को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के मुनियावा परशुरामपुर निवासी चंद्र प्रकाश सिंह अपनी पत्नी रुचि सिंह (32) व दस माह के बेटे के मंगलवार को बाइक से अपने घर से अयोध्या जा रहे थे। वह दोनों अयोध्या बस्ती हाइवे पर पहुंचे थे तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे रुचि सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चंद्र प्रकाश सिंह और उनका बेटा घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से नवजात बेटे को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से नाजुक हालत में उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। सरयू घाट चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें