फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांव दमगढ़ी में भाजपा सांसद व विधायक के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
गोंडा के गांव दमगढी में पंचायत कर नरेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
क्षेत्र के गांवों में भाजपा सांसद व विधायक के खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है। लोग पंचायत कर सांसद व विधायक के गांव में प्रवेश पर रोक लगा रहे हैं। सोमवार को गांव दमगढ़ी के लोगों ने भी पंचायत कर भाजपा सांसद व विधायक के गांव में प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया है। गांव में सर्व समाज के लोगों ने पंचायत आयोजित कर यह फैसला किया। पंचायत में गांव के लोगों ने एक स्वर में कहा कि सांसद व विधायक हमारी पीड़ा सुनने को तैयार नहीं हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि हमारे किसी काम के नहीं हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने घोषणा कर दी कि भाजपा सांसद व विधायक को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को गोंडा के गांव दमगढ़ी में सर्व समाज की पंचायत आयोजित हुई। लोगों ने पंचायत में कृषि कानूनों का विरोध किया। कहा कि प्रतिनिधि उनकी समस्या सुनने को तैयार नहीं हैं। जो गांव का नहीं हो सकता, उससे कोई नाता नहीं रखा जाएगा। पंचायत में सभी ने फैसला किया कि भाजपा संासद व विधायक को गांव में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उनके विरोध में गांव के बाहर बैनर व काले झंडे लगाए जाएंगे। अगर भाजपा सांसद व विधायक अपना सम्मान वापस पाना चाहते हैं तो सरकार तक किसानों की बात को पहुंचाएं। अगर सरकार नहीं सुनती तो इस्तीफा देकर किसानों के साथ आंदोलन में शामिल हो जाएं। पंचायत की अध्यक्षता मास्टर केवल सिंह व संचालन हरिराज सिंह ने किया। इस मौके पर दीवान सिंह, सतेन्द्र सिंह, करन सिंह, हरिपाल सिंह पूर्व प्रधान, टोडर सिंह, कुमरपाल शर्मा, राजेन्द्र सिंह, श्यौराज सिंह, महाराज सिंह, भगत सिंह, प्रेमपाल सिंह, बागडिया सिंह, मुखत्यार सिंह, नेपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें