फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को प्रताड़ित करके घर से भगा दिया। कुछ माह बाद गुजर बसर के लिए महिला दोबारा मायके से ससुराल गई तो पति ने तीन तलाक दे कर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला ने एसपी से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की। एसपी के आदेश पर कोतवाली मनकापुर में शनिवार को पति समेत सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के गोहना गांव की रहने वाली खुशबुन्निशा पुत्री अब्दुल रहीम ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी आठ साल पहले अकमल पुत्र रोशन अली निवासी गोहना गांव मनकापुर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले शादी में कम दहेज लाने का ताना देने लगे। पिता व रिश्तेदारों ने ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ससुराल वाले बाइक व सोने की चेन की मांग पर अड़े रहे। जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो 19 सितंबर 2018 को ससुराल वालों ने तीन तलाक की धमकी देते हुए मारपीट कर उसे घर से भगा दिया।
खुशबुन्निशां का आरोप है कि वह कई महीने तक मायके में रही, लेकिन अपने गुजर बसर के लिए 15 दिन पूर्व वह ससुराल गई तो पति अकमल ने उसे मारापीटा और तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। खुशबुन्निशा ने पति अकमल, ननद तश्लीमुन्निशा, ननद ननका, ससुर रोशन अली, जेठ अनवर अली, सास गुजरातुन्निशा, देवर मोहम्मद असलम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें