गोंडा के करनैलगंज में विजर्सन के लिए ले जाई जाती गणेश प्रतिमाएं।
- फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। भव्य विशाल शोभायात्रा के साथ गणपति की प्रतिमा का विसर्जन करनैलगंज के सरयू घाट पर किया गया। शनिवार को दोपहर बाद नगर में चल रही गणेश पूजा में स्थापित मूर्ति के विर्सजन के लिए बड़े ही धूमधाम से मनौतियों के राजा गणेश भगवान की शोभा यात्रा निकाली गयी।
इस अवसर पर कई जगहों पर प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। गणेश महोत्सव समिति गुड़ाही बाजार व गणेश पूजा गांधी नगर की दोनों मूर्तियां दोपहर बाद बड़े ही धूम धाम से निकाली गयी। भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ शाम को संतोषी माता मंदिर पर पहुंचा। जहां आरती पूजन के पश्चात पावन सरयू नदी कटरा घाट में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।