नवाबगंज। इंडो-नेपाल सीमा से प्रारंभ होकर तीर्थ क्षेत्र अयोध्या तक जाने वाली हिंदू राष्ट्र सनातन धर्म पदयात्रा शनिवार को नवाबगंज कस्बे में पहुंची। कोल्ड स्टोर चौराहे पर पदयात्रा का स्वागत किया गया। पदयात्रा के मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री के सनातन हिंदू राष्ट्र के संकल्प और विचारों के समर्थन में 20 दिसंबर को इंडो–नेपाल बाॅर्डर से यह पदयात्रा शुरू हुई थी। नवाबगंज पहुंचने पर राजेंद्र सिंह, मनोज सिंह, सन्नू सिंह, गामा पांडेय, सोनू सिंह, रवि सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि ने पदयात्रा में शामिल लोगों का पुष्पवर्षा व माल्यार्पण कर स्वागत किया।
पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे शिवराज सिंह ने कहा कि सनातन हिंदू राष्ट्र का विचार भारत की आत्मा व संस्कृति की रक्षा का संकल्प है। यह पदयात्रा समाज को अपनी परंपराओं से जोड़ने और राष्ट्रभाव को मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा अयोध्या में प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर दर्शन के साथ संपन्न होगी। पदयात्रा में विशाल, दिलीप, शोभा विश्वकर्मा, सूरज, संदीप सिंह सहित अन्य शामिल रहे। (संवाद)