झंझरी/गोंडा। उमरी बेगमगंज में परासपट्टी गांव के पास मचान पर शनिवार सुबह एक किसान का शव पड़ा मिला। उमरी बेगमगंज थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि परासपट्टी निवासी रामबालक के खेत में बनी मचान पर लोगों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। गांव के सुरेश मौर्य ने शव की पहचान अपने मामा राजकिशोर (50) निवासी इमिलिया मिश्र देहात कोतवाली के रूप में की। सुरेश के मुताबिक उनके मामा मानसिक रूप से बीमार थे। वह अक्सर घर से चले जाते थे और कई दिन बाद लौटते थे। बीते 18 दिसंबर को वह घर से गए थे, उनकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। (संवाद)