फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मदुरै की असिस्टेंट कलेक्टर बन लौटी बेटी का स्वागत

Sat, 13 Apr 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तमिलनाडु के मदुरै जिले की असिस्टेंट कलेक्टर बनने के बाद पहली बार गृह जनपद लौटीं वैष्णवी पॉल का शनिवार को भव्य स्वागत किया गया। बस स्टॉप स्थित मां भगवती मंदिर पंजाबी सभा की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावी वैष्णवी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय लोकसेवा आयोग की परीक्षा में विगत वर्ष 62वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन करने वाली व्यापारी आदित्य पाॅल की बेटी वैष्णवी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें तमिलनाडु के मदुरै जिले में बतौर असिस्टेंट कलेक्टर तैनाती मिली है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार जिले में आने पर शनिवार को बस स्टाॅप के समीप स्थित मां भगवती मंदिर में पंजाबी सभा की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। सभा के हरजीत सिंह छाबड़ा, रमेश अरोड़ा व शिवमूर्ति मिश्र ने वैष्णवी को मां दुर्गा की चुनरी, कलश व प्रसाद देकर सम्मानित किया। सुदेश अरोड़ा, रेखा कालरा, साक्षी अरोड़ा, रेखा भाटिया ने भी स्वागत किया। वैष्णवी ने कहा कि लोकसेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश की सेवा की इच्छा रखने वाले प्रतियोगी छात्र निर्धारित आठ से दस घंटे पढ़ाई कर सफलता हासिल कर सकते हैं। असफलता से कभी घबराना नहीं चाहिए, बल्कि असफलता को हथियार बनाकर सफलता का लक्ष्य भेदना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें