फोटो-13-गोंडा में तेज धूप से बचने को मुंह पर गमछा लपेटकर जाता बाइक सवार। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी ने बुधवार को जमकर कहर बरपाया। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्म हवा बहने से लोग पीसने से तर-ब-तर होते रहे। तीखी धूप व उसम भरी गर्मी के बीच लोग पेड़ों की छांव की तलाश करते दिखे। सुबह दस बजे से तीखी धूप ने अपना प्रकोप फैलाना शुरू कर दिया। लोग बाइक व साइकिल से धूप में निकल रहे थे वह चेहरे को गमछा या रुमाल से ढक रखा था। प्यास बुझाने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक व नींबू पानी अधिक पीते रहे। दोपहर में बाजार व प्रमुख सड़कों पर आवागमन काफी कम दिखा। ऐसा लगने लगा, जैसे आसमान से आग बरस रही हो। बसों के इंतजार में लोग बस स्टॉप व चौराहों पर खड़े यात्री गर्मी से बेहाल रहे।
बोले डॉक्टर, गर्मी से बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा
गर्मी के कारण डायरिया के साथ हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। जिला अस्पताल के फिजीशन डॉ. समीर गुप्ता ने बताया कि तेज गर्मी में होने वाली बीमारी से शरीर में पानी की कमी होने पर ब्लड प्रेशर घटने से नब्ज ढीली पड़ जाती है, और फिर जुबान सूखने से समय पर इलाज न मिलने पर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। दिनभर में कम से कम 10 लीटर पानी पीएं और साथ में हर समय पानी की बोतल रखें। तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा, नारियल पानी समेत हल्की और पानी की मात्रा वाली चीजों का अधिक इस्तेमाल करें। आंखों पर काला चश्मा लगाएं।
कोविड अस्पताल अधीक्षक के सेहत में सुधार
हार्ट अटैक से पीड़ित कोविड अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार के सेहत में सुधार बताया जा रहा है। सोमवार को अधीक्षक के सीने में दर्द होने से जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. दीपक के सहयोगी अखंड प्रजापति ने बताया कि बुधवार की शाम डॉक्टर का दूसरा ऑपरेशन किया जाएगा। अभी उनके सेहत में काफी सुधार है।