फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मौसम का बदला मिजाज, धुंध के साथ बढ़ी ठंड

Wed, 26 Feb 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदला है। बुधवार को पछुआ हवा चलने के कारण हल्की सी ठंड बढ़ गई है। वहीं शाम को धुंध छाई रही।
विज्ञापन

फरवरी के दूसरे सप्ताह से ही दिन में तेज धूप के कारण गर्मी पड़ने लगी थी। मौसम बिल्कुल साफ रहता था। लेकिन बुधवार को सुबह ठंड की फिर से वापसी होने के आसार दिखने लगे। सुबह ठंड होने के बाद दोपहर में धूप खिली, लेकिन शाम को एक बार फिर ठंड बढ़ गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्र सिंह ने अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी होने व पछुआ हवा चलने से मैदानी क्षेत्रों में ठंड की वापसी हो सकती है। वहीं आने वाले दिनों में हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन

मेेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि फरवरी महीने में ठंड की वापसी लोगों को बीमार कर देती है। दिन में धूप के कारण लोग गर्म कपड़े पहनकर नहीं निकलते और शाम को ठंड का असर होने से बीमार पड़ जाते हैं। इस समय कपड़े पहनने में बिल्कुल भी लापरवाही न करें। बुजुर्गों और बच्चों को अभी भी कान ढककर निकलने की जरूरत है। सर्दी-जुकाम बुखार होने पर चिकित्सक का परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें