फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जलभराव, लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 19 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कौड़िया बाजार कस्बे के दरगाह रोड पर जलभराव हो जाने से उस इलाके के करीब 500 घरों के लोगों के आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। कई माह से नाली की सफाई न होने से लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है। रास्ता बंद हो जाने से इलाके के लोगों में आक्रोश है। रविवार को आक्रोशित लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


विकास खंड रुपईडीह ब्लॉक के ग्राम पंचायत व कस्बा कौड़िया बाजार में हजरत शहीद मर्द बाबा की दरगाह को जाने वाली सड़क पर 20 साल पहले खड़ंजा लगाया गया था। उसी दौरान किनारे पतली नाली भी बना दी गई थी। उसके बाद आज तक कोई देखने नहीं गया।

कस्बे के लोगों का कहना है कि धीरे-धीरे सड़क व नाली धंस गई। इस पर जरा सी बारिश होने पर कीचड़ व जलभराव हो जाता है। इस कस्बे के पीछे करीब 500 घर के लोगों को बाजार आने-जाने का मुख्य रास्ता है। बारिश या नाली का पानी बहने से इस रास्ते पर बच्चोें व महिलाओं को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


इस मोहल्ले में ही हजरत बाबा शहीद मर्द शाह की दरगाह भी है। यहां कस्बे के अलावा आसपास गांव के तमाम जायरीन का आना होता है। ऐसे में इस खराब रास्ते पर लोगों को काफी परेशानी होती है। कस्बे के इस मोहल्ले में यह समस्या कई साल से बनी रहने से लोगों में जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी है।

मोहल्ले के अख्तर खां कहते हैं कि सड़क बनवाने के लिए कई बार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से कहा गया, लेकिन किसी ने ध्या नहीं दिया। वसीम अहमद, साबिर हुसैन, मुन्ना हाजी का कहना है कि कभी कोई इस मोहल्ले की सफाई करने नही आता। नाली जाम होने से गंदा पानी सड़क पर भर जाने से घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शालू खान व दिलदार हुसैन ने जिला प्रशासन से सीसी सड़क व नाली बनवाने की मांग की है। रविवार को इससे आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें