फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टेढ़ी और बिसुही का जलस्तर बढ़ा, फसलें जलमग्न

Thu, 01 Oct 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोपुर/रुपईडीह। कटरा बाजार क्षेत्र में टेढ़ी नदी का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघे धान की फसल जलमग्न हो गई है। मथुरा-जयराम जोत संपर्क मार्ग पर भी दो जगह करीब 50 मीटर तक सड़क के ऊपर पानी बह रहा है। इससे राहगीरों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। मथुरा निवासी किसान गौरव, दिग्विजय, सूर्य प्रकाश तथा जयराम जोत के शिवनाथ, गांधी व बिंदेश्वरी ने बताया कि धान की फसल बहुत अच्छी थी, लेकिन जलभराव से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, रुपईडीह में वीरपुर भोज के निकट बिसुही नदी पर बने पुल के ऊपर से भी बाढ़ का पानी बह रहा है। इससे लोगों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। फसलें बर्बाद हो रही हैं। इसी रेलिंग विहीन पुल से फिसलकर दो दिन पूर्व एक किशोर की मौत हो चुकी है। एडीएम प्रमोद झा ने बताया कि नदियों के जलस्तर पर प्रशासन की नजर है। संबंधित इलाकों में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें