फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू में पानी घटा, स्पर बनाने का काम तेज

Tue, 08 Jul 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। सरयू नदी का पानी घटने के साथ ही स्परों का निर्माण कार्य तेज हो गया है। मंगलवार को बैराज से नदी में 65 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हालांकि कटान होने से लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन

नदी का कटान रोकने के लिए लगातार नदी के किनारे परक्यूपाइन व बल्ली पाइलिंग का काम तेज कर दिया गया है। ग्राम बहुवन मदार मांझा के सामने बनाए जा रहे तीन स्परों के निर्माण के लिए तीन जेसीबी, पोकलैंड मशीन के साथ करीब दो दर्जन मजदूर लगाए गए हैं। स्पर को पत्थरों से पिचिंग करने तथा नायलान से बांध की मिट्टी व पत्थर को बांधने का काम किया जा रहा है। सहायक अभियंता पंकज आर्य ने बताया कि अभी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। डिस्चार्ज काफी कम हो गया है। बांध पर स्पर निर्माण का काम तेज कर दिया गया है। नवाबगंज इलाके में साकीपुर के पास सरयू नदी का कटान के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।




बारिश ने बढ़ाई उमस
मौसम ने एकाएक मिजाज बदला। मंगलवार दोपहर काले बादल छा गए। करीब 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। इसके बाद उमस बढ़ गई। हालांकि किसानों ने बताया कि यह बारिश खेती के लिए फायदेमंद है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें