फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पाइपलाइन में लीकेज से पेयजल की बर्बादी, टूट रहीं सड़कें

Sun, 09 Mar 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जल संरक्षण को लेकर सरकार प्रयास कर रही है। अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बाद भी शहर में कई स्थानों पर पाइपलाइन में लीकेज से पेयजल की बर्बादी हो रही है। जलभराव के कारण सड़कें भी टूट रही हैं।
विज्ञापन


शहर के अंबेडकर चौराहे पर प्रधान डाकघर की तरफ मुड़़ते ही सड़क के नीचे से पानी निकल रहा है। यहां करीब 15 दिन से पाइपलाइन टूटी है। प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बह जाता है। वहीं, आधार सेवा केंद्र के पास भी पाइपलाइन टूटने की वजह से पानी लगातार बहता रहता है। कुछ दिन पहले ही सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन लगातार पानी बहने के चलते सड़क की गिट्टियां उजड़ रही हैं। सड़क पर गड्ढे हो गए हैं।

सैनिक कल्याण बोर्ड के पास भी गोंडा-लखनऊ मुख्य मार्ग पर पाइपलाइन टूटने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। शहर के रवि, अविनाश, लियाकत का कहना है कि मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन अधिकारी गुजरते हैं। लेकिन, यह समस्या किसी को नहीं दिख रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के ईओ संजय मिश्र का कहना है कि पाइपलाइन के लीकेज की सूचना मिली है। कर्मियों को इसे ठीक करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें